|
चीन ने प्रदर्शनकारी वापस भेजे
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बीजिंग ओलंपिक के दौरान तिब्बत को लेकर प्रदर्शन करने के कारण हिरासत में लिए गए आठ अमरीकी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया
गया है.
इसको लेकर अमरीकी अधिकारियों ने दबाव बनाया था. ये आठ लोग जब चीन में ओलंपिक समापन समारोह चल रहा था, उस दौरान वापस भेज दिए गए. अमरीका ने इसको लेकर नाखुशी जाहिर की थी और कहा था कि चीन को और अधिक 'सहनशीलता' दिखानी चाहिए. ख़बरें हैं कि हिरासत में लिए गए दो अन्य लोगों जिसमें एक ब्रितानी और एक जर्मन नागरिक था, उन्हें भी रिहा कर दिया गया है. व्हाइट हाउस का कहना है कि आठ अमरीकी नागरिकों को चीनी अधिकारियों ने रविवार को चीनी एयरलाइंस से वापस लॉस एजेंलेस भेज दिया. ग़ौरतलब है कि तिब्बत की स्वायत्तता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर 20-21 अगस्त को प्रदर्शन करनेवाले कई विदेशी लोगों को हिरासत में लिया गया था. ओलंपिक स्थल के पास इन लोगों ने तिब्बत को मुक्त करने का बैनर लगाया था और छोटा सा प्रदर्शन किया था. ऐसी ही प्रदर्शनकारी ब्रिटेन की मैंडी मैकॉआन के सोमवार को अपने देश पहुँचने की उम्मीद है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने शुक्रवार को बीजिंग में चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाक़ात के दौरान ये मामला उठाया था. जर्मन मीडिया के अनुसार एक तिब्बती जर्मन नागरिक को भी रिहा कर दिया गया है. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अलविदा बीजिंग, अब लंदन में मिलेंगे24 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
स्वर्ग मंदिर में प्रज्वलित होगी मशाल24 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
मौसम ने धोखा नहीं दिया24 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
चीनी युवतियों के दिल चुरा ले गए बिंद्रा23 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
विजेंदर का विजय अभियान थमा22 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
स्वर्ण पदकों पर सवालिया निशान22 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||