ख़तरनाक है तेज़ी से पिघलती अंटार्कटिका की बर्फ़
ख़तरनाक है तेज़ी से पिघलती अंटार्कटिका की बर्फ़
एंटार्कटिका की बर्फ़ बहुत तेज़ी से पिघल रही है.
एक शोध से पता चला है कि वहां पिछले 25 सालों में इतनी बर्फ़ पिघली है कि उसमें अमरीका का ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क तक डूब सकता है.
ये पार्क लगभग 5 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला है. इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि हालात कितने गंभीर हैं.
सैटेलाइट से मिली जानकारी के बाद वैज्ञानिकों ने पाया कि महाद्वीप के बाहरी छोर पर मौजूद विशाल बर्फ़ के टुकड़ों को समंदर का गहरा पानी पिघला रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)